फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बढ़ेगी ठंड, रहें तैयार

Sat, 14 Dec 2013 12:24 AM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में रविवार से दिन और रात के पारे में गिरावट आने लगेगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पहाड़ों पर चलने वाली हवाएं अब मैदान की ओर रुख करेंगी। दूसरी तरफ पहाड़ों पर अब पाला पड़ना शुरू हो गया है।

इसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। दो दिन से चल रही हवाएं भी फिजा में ठंडक घोल रही हैं।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि शुक्रवार को पारा गिरा है, लेकिन इसका इतना असर नहीं रहा।

रविवार से जब पारा गिरेगा तो लोगों को परेशानी आ सकती है। उन्होंने बताया कि मौसम तो फिलहाल साफ रहेगा।

पंजाब के कई इलाकों में कोहरा छा सकता है। चंडीगढ़ में इस हफ्ते से हल्का कोहरा पड़ने लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें