फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेक फेस्ट के अंतिम दिन बैटल ऑफ बैंड्स से लगी रौनक

विज्ञापन
पैक में आयोजित पेक फेस्ट के दौरान मशहूर गायक हार्डी संधू के गानो पर झूमते युवक और युवतियां। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से रविवार को पेक फेस्ट के अंतिम दिन कल्चरल और कोडिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रात को पंजाबी गायक हार्डी संधू ने अपने गानों चंद दी कुडी...., मैं तेरा हां ब्लड गोरिये तू बैकबॉन जट्ट दी... गानों से समां बांधा।
विज्ञापन

अंतिम दिन बैटल ऑफ बैंड्स से लेकर भंगड़ा जैसी प्रतियोगिताओं से पूरा दिन रौनकमयी माहौल बना रहा। इसके साथ ही बिना ब्रश के पेंटिंग और किस्से व कहानियां प्रतियोगिताओं से पेक परिसर में प्रतिभागियों ने रंग भरे। पेक फेस्ट के अंतिम दिन कल्चरल सहित विभिन्न कॉलेजों से आने वाले प्रतिभागियों ने कोड हंटर, हैकाथॉन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी को डिंग और कंप्यूटेशनल प्रतिभा को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें