चंडीगढ़। शहर के 11 सरकारी और निजी कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूची शुक्रवार को जारी की गई। डीएचई की वेबसाइट पर जारी मेरिट सूची के अनुसार बीसीए की मेरिट सबसे अधिकतम 119.11 प्रतिशत रही है। इसके बाद बीकॉम की अधिकतम मेरिट 116.40 प्रतिशत और बीबीए की 100 प्रतिशत रही। कॉलेजों में बीसीए की कुल 880 सीटों के लिए 4774 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं बीकॉम की 2310 सीटों के लिए 5773 और बीबीए की 520 सीटों के लिए 4236 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीएससी नॉन मेडिकल की अधिकतम मेरिट 98.60 प्रतिशत, न्यूनतम 33.60 प्रतिशत और बीएससी मेडिकल की अधिकतम मेरिट 98.80 प्रतिशत, न्यूनतम 47.27 प्रतिशत रही। वहीं बीकॉम की न्यूनतम मेरिट 42.40, बीबीए की न्यूनतम मेरिट 40.80 और बीसीए की न्यूनतम मेरिट 40.80 प्रतिशत रही। विद्यार्थियों को सूची में नाम के साथ प्रतिशत इत्यादि की जांच करनी है और इसमें कोई गलती है तो शनिवार 5 बजे तक विभाग को आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
दाखिले का आगे का कार्यक्रम
कॉलेजों को कमियों की जानकारी देने की समय - एक जुलाई, शाम 5 बजे
प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करने का दिन - 5 जुलाई, शाम 5 बजे
कॉलेज आवंटन के साथ प्रोविजनल सूची जारी (केंद्रीकृत कोर्सेज) -7 जुलाई, दोपहर 12.30 बजे
दाखिला शुरू -10 जुलाई, सुबह 9 बजे