फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 33 फीट ऊपर चढ़कर उतारी मोबाइल टावर की बैटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। 33 फीट ऊपर चढ़कर इंडस कंपनी के मोबाइल टावर की बैटरी चोरी के करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान माता राज कौर मोहल्ले के मकान नंबर- 795/2 में रहने वाले विवेक कुमार (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में बी4एस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के पर्यवेक्षक जगतार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 14 मई की रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने एससीओ नंबर- 57, मॉडर्न कांप्लेक्स के पीछे लगे इंडस कंपनी के टावर से बैटरी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच की और विवेक को गिरफ्तार कर लिया। इस मोबाइल बैटरी कीमत 50 हजार से ऊपर बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी युवक कुछ साल पहले मोबाइल टावर में बैटरी आदि लगाकर रिपेयर करने का काम करता था, जिसके चलते उसे ऊपर चढ़ाकर बैटरी उतारनी आती थी। वहीं, विवेक का साथी जो मोबाइल टावर के नीचे मोटर साइकिल लेकर खड़ा था वह भाग गया। पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें