फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः बठिंडा में पुलिस और 5 गैंगस्टर्स में मुठभेड़, दो गैंगस्टरों की मौत

Fri, 15 Dec 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
बठिंडा में पुलिस और गैंगस्टर्स में मुठभेड़
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा में आज पुलिस और पांच गैंगस्टरों की मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई, जबकि तीन पकड़े गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी थे। बठिंडा के आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने बताया कि मुठभेड़ नजदीकी गांव गुलाबगढ़ में हुई। गैंगस्टरों ने आदेश मेडिकल कॉलेज के पास से एक फॉर्च्यूनर कार छीन ली। वे लिंक रोड से होते हुए मानसा की तरफ जा रहे थे।

सीआईए को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने गैंगस्टरों का पीछा किया। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो वे रुके नहीं। गुलाबगढ़ पहुंचकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो गैंगस्टर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाकी तीन गैंगस्टरों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतकों की पहचान प्रदीप और मनप्रीत मन्ना के रूप में हुई है। वहीं तीसरे गैंगस्टर अमृतपाल को पुलिस कस्टडी से दो दिन पहले ही छुड़वाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें