एक नाबालिग लड़की ने अपने ही मोहल्ले के रहने वाले लड़के पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस चौंकी सिंबल ने मामला दर्ज कर लिया है।
लड़की ने पुलिस को बताया कि लड़का सोमवार को उसे बहला फुसलाकर किला लाल सिंह की नहर के पास ले गया और वहां सुनसान जगह पर उसने उससे दुराचार किया।
लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि वह पहले भी उसे परेशान करता था लेकिन नौबत यहां तक आ जाएगी इसका पता नहीं था।
जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों का आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उक्त आरोपी युवक को पीटा भी गया। उसे सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवा दिया गया है। लड़की परिवार के भी दो सदस्य मारपीट में घायल हुए हैं।