फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षणः पेट्रोल-डीजल, दूध-सब्जी की किल्लत

Thu, 18 Feb 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की आग फैलती जा रही है। रोहतक में चक्का जाम होने से पेट्रोल, डीजल, दूध और सब्जी का संकट हो गया है। आंदोलन के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रोहतक के सांपला से शुरू हुआ आंदोलन प्रदेश के तीन और जिलों में फैल गया।
विज्ञापन


रोहतक, सोनीपत, झज्जर, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी के अलावा फतेहाबाद, कैथल और पानीपत में भी जाट आंदोलनकारी सड़कों पर आए गए और जाम लगा दिया। पिछले चार दिनों से रेल और रोड यातायात ठप होने से इन जिलों में फल-सब्जियां, दूध और तेल की किल्लत हो गई है। कई जिलों का दिल्ली और चंडीगढ़ से संपर्क कट गया है।

उधर बुधवार को एक बार फिर हिसार के रामायण में अखिल भारतीय आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने ट्रैक पर कब्जा कर लिया। हालांकि शाम पांच बजे मार्ग बहाल कर दिया। प्रदेश में हालात यह हो गए हैं कि आंदोलन के बीच जनता बुरी तरह पिस रही है।
विज्ञापन


आंदोलन से प्रभावित जिलों में बाहर से दूध-फलों की सप्लाई नहीं हो रही है। फिलहाल जो स्टॉक उपलब्ध है, वो भी खत्म होने की कगार पर है। आंदोलन के लंबे चलने की आशंका के मद्देनजर सब्जियों-फलों के रेट भी बढ़ गए हैं। सभी नौ जिलों में आठ हजार से अधिक ट्रक फंसे है। रोहतक शहर के अधिकतर पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें