फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगाड़ी बेअदबी मामलाः पंजाब सरकार ने सीबीआई अदालत में दायर की रिवीजन याचिका

Tue, 20 Aug 2019 11:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बरगाड़ी बेअदबी मामले की क्लोजर रिपोर्ट राज्य सरकार को नहीं देने के सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पंजाब सरकार ने मंगलवार को पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटीशन) दायर की। यह याचिका स्पेशल सीबीआई कोर्ट मोहाली में दायर की गई।

विज्ञापन


पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने बताया कि रिव्यू पिटीशन की सुनवाई करते हुए सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर 29 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए हैं। सीबीआई के स्पेशल जूडीशियल मजिस्ट्रेट ने क्लोजर रिपोर्ट दिए जाने की राज्य सरकार की विनती को 23 जुलाई को अस्वीकार कर दिया था।  अतुल नंदा ने कहा कि सरकार की दलील है कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी न तो राज्य सरकार को दी गई और न ही पंजाब पुलिस को। न ही दोनों को इसकी जानकारी दी गई कि किन कारणों से सीबीआई ने अदालत में मामले को बंद करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई के फैसले को चुनौती देने के लिए क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी व अन्य संबंधित दस्तावेज हासिल करने की हकदार है। यह रिव्यू पिटीशन ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन पंजाब के एआईजी क्राइम के जरिए दायर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें