फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की अफीम के साथ बरेली का नशा तस्कर गिरफ्तार, अलग-अलग टैक्सियों में बैठकर आया था चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक को एक किलो 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। नशा तस्कर युवक बरेली का रहने वाला है। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने बरेली के आंवला स्थित गांव गुलेली निवासी आरिफ सैफी उर्फ मोहम्मद आरिफ (26) के खिलाफ एनडीपीएस 18 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने बुधवार आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव अंबस्ता की अगुवाई इंस्पेक्टर हरिंद्र सिंह सेखों की टीम मंगलवार इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित श्मशान घाट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वहां से आरिफ सैफी गुजर रहा था और पुलिस टीम को देखते ही उसने रास्ता बदल लिया। शक के आधार पर आरोपी को रोककर जब पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा। तलाशी के दौरान हाथ में पकड़े थैले से एक किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद टीम ने आरोपी को दबोचकर इंडस्ट्रियल एरिया थाने में मामला दर्ज करवाया। टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग टैक्सियों में बैठक चंडीगढ़ आया है और वह पिछले काफी समय से नशे के गोरखधंधे में शामिल है। यह भी सामने आया कि आरोपी कम दाम में नशा खरीदकर चंडीगढ़ के अलग अलग हिस्सों में नशा सप्लाई करना आया था। आरोपी नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। बरामद हुई अफीम की कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें