फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापूधाम का पॉकेट नंबर-14 हुआ ‘आजाद’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किसी समय कोरोना का हॉटस्पॉट रहा सेक्टर-26 स्थित बापूधाम अब लगभग कोरोना से मुक्त हो चुका है। यूटी प्रशासन ने बुधवार को बापूधाम कॉलोनी के पॉकेट नंबर-14 को पूरी तरह से आजाद कर दिया है। इससे वहां रहने वाले हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां रहने वाले लोग अब अपना व्यवसाय व नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सभी प्रभावित इलाकों में नगर निगम के कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एसएसपी, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों को मिलाकर कमेटी बनाई गई है। यहां की सामान्य स्थिति को देखने के बाद इन इलाके से प्रशासन की सख्ती को हटा दिया गया है। हालांकि इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने स्पष्ट किया था कि अगर आने वाले दिनों में बापूधाम के लोगों की तरफ से लापरवाही दिखाई जाती है और कोरोना के नए मामले सामने आते हैं तो यहां पर हटाई गई सख्ती को दोबारा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

इन इलाकों के अलावा पूरा बापूधाम हुआ आजाद
पॉकेट नंबर-4 का ब्लाक नंबर 713 और 716, पॉकेट नंबर-5 का ब्लाक नंबर 715 और पॉकेट नंबर-16 में मकान नंबर-9, 10, 11, 20 और 21 को छोड़कर अब पूरा बापूधाम कोरोना फ्री हो गया है। प्रशासन ने अभी इन जगहों पर जारी सख्ती को बरकरार रखा है। बाकी पूरे बापूधाम में लगाई गई सख्ती को अब हटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें