फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकार से वार्ता के बाद आश्वासन पर बैंक हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। भारत सरकार और नाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेताओं के बीच वार्ता के बाद बैंकों की हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। सभी प्रमुख नौ मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद यह फैसला लिया गया है। इसमें सबसे बड़ा फैसला सप्ताह में 5 दिन काम का है।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी काफी लंबे समय से 5 दिन काम की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि इसको मान भी लिया गया है लेकिन लागू नहीं किया गया है। इसके अलावा लगातार खाताधारक की संख्या बढ़ रही है। लेकिन उसकी तुलना में कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। ऐसे में बेहतर वर्क के लिए जल्द से जल्द सभी बैंकों में रिक्त पदों को भरने की जरूरत है।
विज्ञापन



प्रमुख मांगे

अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।



बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाए।

- बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।



- असभ्य बैकिंग ग्राहकों द्वारा किए जाने वाले हमलों और दुर्व्यवहार को रोका जाए।

- आईबीए के साथ लंबित मांगों को तत्काल पूरा किया जाए।



- आईडीबीआई बैंक में सरकार की न्यूनतम - 51 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें