फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के चीफ मैनेजर ने फंदा लगाकर खुदकुशी की, सुसाइड में लिखा- मैं पत्नी और बच्चों का गुनाहगार हूं

Thu, 21 May 2020 08:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फगवाड़ा में कैनरा बैंक में चीफ मैनेजर के तौर पर तैनात गुरपाल सिंह ने जालंधर में अपने निवास राजा गार्डन में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 42 साल के गुरपाल सिंह ने चुन्नरी से फंदा लगाया, लेकिन पहली बार में चुनरी फट गयी तो दूसरी बार में उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी प्रीति को लिखा कि मैं तुम्हारा व बच्चों का गुनाहगार हूं। 

विज्ञापन


मैं दोस्ती में गलती कर गया और तुमने मुझे उसके लिए माफ नहीं किया। इसलिए अब मैं खुदकुशी कर रहा हूं और बच्चों का ख्याल रखना। एसीपी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस सूचना पाकर मिट्ठापुर के निकट राजा गार्डन पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गुरपाल सिंह की पत्नी प्रीति ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों के साथ बाहर गई थी। इधर, पति ने खुदकुशी कर ली।

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर पहुंची तो पति का शव फंदे से झूल रहा था। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल सुसाइड नोट कब्जे में लेकर 174 के तहत कार्यवाही की है। गुरपाल ने अपने सुसाइड नोट में किसी को कसूरवार नहीं ठहराया है, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें