23 से 27 मार्च तक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे।
इस सप्ताह 14 और 15 अप्रैल को चंडीगढ़ और पंजाब में सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 15 को रामनवमी के उपलक्ष्य में छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं हरियाणा में केवल एक ही दिन 14 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। वहां 15 अप्रैल को सभी सरकारी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे। सरकारी बैंक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में 14 और 15 अप्रैल को सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
तीन दिन जिला अदालत रहेगी बंद
सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में बुधवार से तीन दिन अवकाश रहेगा। बुधवार को वैशाखी, वीरवार को अंबेडकर जयंती और शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी रहेगी। जिला अदालत अब शनिवार को ही खुलेगी। हालांकि इन तीन दिनों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट जरूर लगेगी।
5 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
चंडीगढ़में अगले पांच दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 14 अप्रैल को प्रशासन ने छुट्टी डिक्लेयर कर दी है। आरएलए में शनिवार के दिन हाफ डे वर्किंग होती है, लेकिन अब आरएलए ऑफिस भी सोमवार को ही खुलेगा। दरअसल डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी ऑफिस भी शनिवार को बंद रहेगा। इस दिन कोई भी पब्लिक डिलिंग काउंटर नहीं खुलेंगे। इसके चलते अब आरएलए में भी पांच दिन छुट्टी के रहेंगे। लोगों को कहा गया है कि वे अब सोमवार को ही अपने काम करवाने के लिए ऑफिस में आए।