फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाता खोलते ही लाभार्थियों को मिल जाएगी बकाया पेंशन राशि

Thu, 17 Mar 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरियाणा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने कहा है कि सामाजिक पेंशन लाभार्थियों को उनका पूरा पेंशन दिया जाएगा। अब तक जिन लाभार्थियों ने अपने बैंक खातों का विवरण नहीं दिया है, वे जैसे ही अपने खाते लिंक करेंगे, बकाया पेंशन राशि भी खातों में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन


कविता जैन वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इनेलो सदस्य जसविंदर सिंह संधु, परमिंदर सिंह ढुल, अनूप कुमार और बलकौर सिंह द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रही थीं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 22,35,197 लाभार्थियों को थारी पेंशन थारे पास योजना के माध्यम से प्रति वर्ष कुल 3804 करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को 16800 रुपये वार्षिक पेंशन राशि दी जा रही है।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं, पेंशन राशि में प्रत्येक वर्ष 200 रुपये की वृद्धि की जा रही है। वर्ष 2019 में इस राशि का कुल आंकलन लगभग 7200 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा वृद्धों, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये पेंशन दी जा रही है।

इन योजनाओं के अंतर्गत सभी 20,89,125 व्यक्तियों को 1400 रुपये प्रतिमास प्रति व्यक्ति पैंशन की अदायगी की जाती है, जिसमें से 13,68,355 वृद्ध व्यक्ति, 5,85,590 विधवा एवं निराश्रित महिलाएं तथा 1,35,180 दिव्यांग व्यक्ति हैं।

कुल 292.48 करोड़ रुपये की राशि मास फरवरी 2016 की पेंशन वितरण के लिए मार्च 2016 में जारी की जा चुकी है। सभी योजनाओं के तहत कुल 22.11 लाख लाभार्थियों को मार्च 2016 में 304.2 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। साथ ही अब तक 12.8 लाख लोगों को 148 करोड़ रुपये बतौर एरियर दिया जा चुका है।

जैन ने कहा कि सरकार द्वारा बैंकों, डाकघरों, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस), बिजनेंस कोरसपोंडेंट एजेंटों (बीसीए), वोडाफोन एम-पैसा एवं सार्वजनिक सेवा केंद्र (सीएससी) सहित छह विभिन्न प्रणाली द्वारा पेंशन वितरित की जाती है। लाभार्थियों को पेंशन निकालने की सुविधा बैंकों/डाकघर/बीसीए/पैक्स/एक-पैसा वोडाफोन/सीएससी दी गई है। वे अपनी पेंशन राशि को बैंक द्वारा दिये गये चैक/एटीएम के माध्यम से भी निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें