फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से बांग्लादेश जा रहीं नशे की दवाएं

Mon, 03 Mar 2014 10:41 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से एक फर्जी फर्म के जरिए भारी मात्रा में मादक द्रव बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अंबाला और हिसार में छापेमारी कर मादक द्रव की करीब साढ़े तीन लाख बोतलें बरामद की हैं।
विज्ञापन


भिवानी की एक फर्जी फर्म के नाम पर यह बिल काटे जा रहे थे। हरियाणा हिसार में भंडारण का काम होता था। हिसार से एक  डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू कोलकाता का एक पत्र भी बरामद हुआ है।

जिसमें लिखे बैच नंबर के साथ यह जानकारी मांगी गई थी कि इस बैच की दवाएं बांग्लादेश जा रही हैं। इसकी जानकारी दी जाए। हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उक्त बैच नंबर की दवाएं बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन


हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चिकित्सा के रूप में प्रयोग होने वाले मादक द्रवों के दुरुपयोग पर कार्रवाई करते हुए 40 किलो कोडीन बरामद की है।

यह कोडीन एक बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कंपनी एबॉट लैबोरेटरीज द्वारा बनाई तथा बेची जाती है, की अवैध तस्करी का पता लगा है।

विभाग ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की कफ सीरप फेनसेडिल कफ लिकट्स की दो लाख बोतलें पकड़ी हैं। जिसकी आपूर्ति इसकी विनिर्माता कंपनी ने हिसार के थोक विक्रेता हिसार की फर्म मैसर्ज जेपी मेडिकोज को की थी।

यहां से दवाई को अवैध रूप से बांग्लादेश भेजा जा रहा था और इसमें भिवानी के थोक विक्रेताओं की मिलीभगत भी पाई गई है। इतनी बड़ी मात्रा में कफ सीरप की आपूर्ति कंपनी ने सीधे तौर पर हिसार के थोक विक्रेता को की थी।

इसके बाद पूरे स्टॉक को आगे भिवानी के गैर-लाइसेंसशुदा थोक विक्रेता को भेजना था। भिवानी के इस थोक विक्रेता के लाइसेंस की अवधि 2008 में ही खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


इस प्रकार पूरी बिक्री भिवानी के थोक विक्रेता फर्म को बिना किसी सप्लाई ऑर्डर के की थी व पूरा भुगतान भी नकद में पाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें