फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बलराज का दोहरा शतक, चंडीगढ़ ने त्रिपुरा पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बलराज सिंह और तेजवीर की 253 रन की साझेदारी के बाद निखिल की घातक गेंदबाजी के चलते चंडीगढ़ ने त्रिपुरा के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कूच बिहार टॉफी का मुकाबले सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन चंडीगढ़ ने 6 विकेट पर 491 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा की शुरुआत खराब रही और दिन का खेल खत्म होने तक 66 रन पर 6 विकेट गिर चुके हैं। इससे पूर्व चंडीगढ़ ने शनिवार को अपने ओवरनाइट स्कोर 257/5 को बलराज सिंह और तेजवीर के साथ आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों को खूब छकाया। तेजवीर ने शतक जड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने 325 गेंदों पर 253 रन बनाए। तेजवीर ने 148 गेंदों पर 153 रन बनाए। इस पारी में 25 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसी बीच बलराज ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। बलराज ने 445 गेंदों ने 200 रन बनाए। इसमें 33 चौके शामिल रहे। गेंदबाजी में त्रिपुरा से विशाल सिन्हा 57 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में चंडीगढ़ के निखिल ने अपने एक ही स्पैल में त्रिपुरा के कप्तान दीपजाय देब (4), दीबांग्शु दत्ता (6) और सप्तजीत दास (0) को आउट कर दिया। इसके बाद पारस ने दीपांकर भटनागर का विकेट लिया। ईशान गाबा ने श्यान साहा (4) को आउट किया जबकि निखिल ने अर्कजीत राय (0) को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें