फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलबीर सीनियर की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की हालत नाजुक बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। सीनियर की हालत को देखते हुए डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 96 वर्षीय पूर्व ओलंपियन हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर पिछले दो साल से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें बीते आठ मई को सांस लेने में दिक्कत होने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसकी रिपोर्ट 10 मई को नेगेटिव आई। इसके दो दिन बाद 12 मई को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया, जिससे वह वेंटिलेटर पर आ गए। बुधवार को फिर दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ। हालांकि, उनके प्रशंसक लगातार जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें