फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजवा की माता गुरबचन बाजवा को दी अंतिम विदाई

Fri, 26 Jun 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कादियां (गुरदासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों लोगों ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की मां गुरबचन कौर बाजवा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह 85 वर्ष की थीं।
विज्ञापन


उनके बड़े बेटे ब्रिगेडियर एमपीएस बाजवा ने प्रताप सिंह बाजवा व फतेह जंग सिंह बाजवा ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय कादियां से विधायक चरणजीत कौर बाजवा भी मौजूद थीं।

गुरबचन कौर बाजवा के प्रति स्व. सतनाम सिंह बाजवा भी क्षेत्र के प्रमुख सियासी नेता थे। गुरबचन कौर बाजवा की सेहत बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। भोग की रस्म 5 जुलाई को कादियां में होगी।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के समय विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील कुमार जाखड़, विधायक व सचिव एआईसीसी अश्विनी सेखड़ी, विधायक व उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस ओपी सोनी, विधायक व उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस तरलोचन सिंह सूंद, विधायक व उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस संगत सिंह गिल्जियां, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस सरदूल सिंह बंडाला, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस डॉ. अमर सिंह, विधायक व महासचिव भारत भूषण आशु, मेजर सिंह भैणी महासचिव प्रदेश कांग्रेस, इकबाल सिंह पूर्व राज्यपाल, संतोष चौधरी पूर्व सांसद, राज कुमार वेरका विधायक, रजनीश कुमार बब्बी विधायक, गुरचेत भुल्लर पूर्व मंत्री, सुखपाल सिंह खैहरा पूर्व विधायक, कंवलजीत सिंह लाली पूर्व विधायक, राम लुभाया पूर्व विधायक, रुमाल चंद पूर्व विधायक, रमन भल्ला पूर्व विधायक, अमरजीत सिंह समरा पूर्व विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें