फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब के स्कूलों में मिग-21 किए जाएं प्रदर्शित, बैंस ने वायुसेना प्रमुख को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय वायु सेना से पांच मिग-21 लड़ाकू जेट को राज्य के प्रमुख स्कूल ऑफ एमिनेंस में प्रदर्शित करने की अपील की है ताकि विद्यार्थियों को जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
बैंस ने वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पांच मिग-21 लड़ाकू जेट लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, नंगल और खरड़ के स्कूलों में प्रदर्शित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंजाब के हजारों सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को रक्षा, इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी और अन्य संबंधित क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार इन स्कूलों में इन लड़ाकू विमानों की औपचारिक स्थापना के लिए भारतीय वायु सेना के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है, ताकि विद्यार्थियों में उत्कृष्टता और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित किया जा सके। शिक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्कूलों में इन लड़ाकू विमानों की मौजूदगी विद्यार्थियों को रोजाना साहस, वीरता और दृढ़ संकल्प के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें