फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बैंस की केंद्र सरकार से मांग, सरसा और स्वां नदियों को किया जाए चैनलाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सरसा और स्वां नदियों के चैनलाइजेशन का काम पूरा किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में प्रदेश को बाढ़ के प्रकोप से बचाया जा सके। बैंस ने रूपनगर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आए केंद्रीय संसदीय मामलों और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का गर्मजोशी यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक फंड प्राप्त करने में केंद्रीय मंत्री के सहयोग की आवश्यकता है। बैंस ने एक वीडियो संदेश में पंजाब भाजपा नेताओं से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि केंद्रीय मंत्री स्वयं बाढ़ के कारण हुई तबाही का मूल्यांकन करें। वह मंत्री को सिर्फ मुख्य स्थानों पर नहीं, बल्कि गांव खेड़ा कलमोट, बेलियां और अन्य बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में भी लेकर जाएं जहां गरीब लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें