फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री आशु के करीबी ठेकेदार तेलू राम को झटका, जमानत याचिका खारिज

Sun, 04 Dec 2022 12:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

शनिवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और तेलू राम की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद अब तेलू राम को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के नजदीकी ठेकेदार तेलू राम को शनिवार अदालत ने बड़ा झटका देते हुए जमानत याचिका रद्द कर दी। इससे पहले शुक्रवार को इंद्रजीत इंदी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने अनाज मंडी ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाले में ठेकेदार तेलू राम को 16 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री के पीए कहे जाने वाले मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया और फिर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को नामजद किया गया था। 

16 अगस्त से ही तेलू राम जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए उसके वकीलों ने याचिका जिला अदालत में अर्जी लगाई थी। शनिवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और तेलू राम की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद अब तेलू राम को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें