चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट की कच्ची पार्किंग से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-7 निवासी लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के अनुसार बैग में मैकबुक और आईपैड था। पुलिस ने मामले में पटियाला के रहने वाले बबनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।