चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में शादी समारोह से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में 21 हजार रुपये और एक मूर्ति थी। मूर्ति पर सोने का
पानी चढ़ाया गया था। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
मोहाली के रहने वाले मोहिनेश ने शादी समारोह के लिए ताज होटल में 18 जनवरी की बुकिंग करवाई थी। शादी समारोह के बाद वह घर चले गए। सभी रिश्तेदार भी पार्टी में शामिल होने के बाद अपने-अपने घर चले गए। घर जाने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एक छोटा बैग गायब है, जिसमें शगुन के 21 हजार रुपये और एक मूर्ति थी। इसके बाद
उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी।