फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार पीएम से मिले बड़ौली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में हुई मुलाकात, हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का किया दावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार मोहन लाल बड़ौली ने नई दिल्ली में जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बड़ौली की पीएम से करीब आधा घंटा मुलाकात हुई। इस दौरान बड़ौली ने पीएम को भरोसा जताया कि राज्य में तीसरी बार भी कमल खिलेगा। सैनी के नेतृत्व में राज्य में जनहित के फैसले लिए जा रहे हैं। लोगों में इन फैसलों को लेकर काफी उत्साह है। मुलाकात के बाद बड़ौली ने कहा- देश के प्रधानमंत्री से भेंट कर आगामी विधानसभा चुनाव एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। हरियाणा में तेजी से विकास हो रहा है और जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ सहज मिल रहा है। बड़ौली ने कहा- हमारा संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता समर्पित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें