फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः चंडीगढ़ के भीड़भाड़ वाले बाजारों में लग सकता ऑड ईवन फॉर्मूला, प्रशासक ने दिए संकेत

Tue, 28 Jul 2020 01:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गवर्नर बदनौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में संकेत दिए कि शहर के ज्यादा भीड़भाड़ वाले बाजारों में ऑड ईवन सिस्टम लागू किया जा सकता है। साथ ही इन बाजारों को शनिवार रविवार को बंद भी रखा जा सकता है। बदनौर ने ऐसे बाजारों की पहचान करने की जिम्मेदारी निगम कमिश्नर केके यादव को सौंपी है।
विज्ञापन


प्रशासक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के तहत आने वाले सभी सेंटरों को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाके खासतौर पर स्नेहालय, ओल्ड एज होम और ब्लाइंड स्कूल में रहने वालों की भी स्क्रीनिंग की जाए। अगर किसी सीनियर सिटीजन एसोसिएशन को मेडिकल सहायता की जरूरत हो तो उनकी भी मदद की जाए। बैठक में पीजीआई के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

लगातार लिए जा रहे हैं सैंपल: प्रो. जगतराम
पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस के 770 सैंपल लिए, जिसमें से 54 पॉजिटिव पाए गए हैं। यह मरीज चंडीगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के भी हैं। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस के 335 सैंपल लिए, जिसमें से 34 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से 25 चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं, जबकि अन्य पड़ोसी राज्यों के रहने वाले हैं। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी दीवान ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे में अब तक 10 हजार लोगों को कवर किया जा चुका हैं। इस काम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमें लगी हुई हैं।

पीजीआई खरीदे एंटीजन परीक्षण किट: बदनौर
बैठक में पीजीआई के अधिकारियों ने प्रशासक को एंटीजन परीक्षण करने की जरूरत के बारे में अवगत कराया। प्रशासक ने कहा कि पीजीआई एक हजार ऐसे परीक्षण किट खरीदे और ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच करे। बैठक में मौजूद मोहाली के डीसी ने बताया कि उनके यहां कोरोना वायरस के 244 एक्टिव केस हैं। जबकि पंचकूला के डीसी ने जानकारी दी कि उनके यहां 243 सक्रिय केस हैं।

7500 से ज्यादा के चालान: मनदीप बराड़
चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क नहीं पहनने की वजह से शहर में अब तक 7500 से ज्यादा चालान किए जा चुके हैं। शहर में अब तक 4,24,000 से ज्यादा लोग आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें