फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामले में बादल सरकार का यूटर्न, वापस होंगे केस

Sun, 18 Oct 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले में बादल सरकार ने यूटर्न लेते हुए बड़ा ऐलान किया है। सिखों पर दर्ज केस वापिस लिए जाएंगे। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस बारे में राज्य की पुलिस को निर्देश जारी कर दिए हैं। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों का रोष उनकी भावना से जुड़ा था। राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है।
विज्ञापन


बादल ने यह भी कहा कि घटना से वे खुद भी आहत हैं। वह लोगों की भावनाओं को बखूबी समझते हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि फरीदकोट जिले में कोटकपूरा व वहबल कलां सहित राज्य के सभी हिस्सों में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज 764 मामले वापस ले लिए जाएं।

यह भी कहा कि कुछ अराजक तत्व राज्य की शांति को भंग करना चाहते हैं। जनता को चाहिए कि ऐसे लोगों के नापाक मंसूबों को कामयाब न होने दिया जाए। सुखबीर ने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेअदबी मामले में एसएसपी मोगा सस्पेंड

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में एसएसपी मोगा चरनजीत शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। शर्मा को ड्यूटी में लापरवाही के लिए सस्पेंड किया गया है।

इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है। जिस वक्त जिला फरीदकोट के एक गुरुद्वारा साहिब से पावन ग्रंथ की चोरी हुई उस समय शर्मा वहां के एसएसपी थे।

एसआईटी के प्रमुख एडीजीपी कम निदेशक ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन आईपीएस सहोता ने फरीदकोट से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गायब होने से संबंधित घटनाक्रम की गहन जांच के बाद शर्र्मा के निलंबन की सिफारिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें