फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़कें खराब... पानी की किल्लत, क्या करें उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक एरिया में उद्यमियों की हालत खराब हो चुकी है। सड़कों की हालत पस्त है और पानी की किल्लत भी यहां हो रही है। हालात यह है कि इंडस्ट्री सुबह खुलती है तो पानी की सप्लाई बंद हो जाती है। इंडस्ट्री के बंद होने का समय होता है तो उसके बाद पानी की सप्लाई आती है। सड़कों से लेकर पानी तक की समस्याओं के बारे में उद्यमियों ने प्रशासन को पत्र लिखा है। कई प्रेजेंटेशन दी हैं पर किसी का निदान नहीं हो सका है। उद्यमियों का कहना है कि प्रशासन चाहे तो जिस समय इंडस्ट्री खुलती है उसके बाद से पानी की सप्लाई दे दे। यदि ऐसा किया जाए तो इंडस्ट्री में पानी की समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन




सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में हल्लोमाजरा से इंट्री करने के साथ ही खराब सड़कें शुरू हो जाती हैं। इस सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। वहीं, भीतर की ओर जाने वाली कुछ सड़कों पर गड्ढे पड़ चुके हैं। -जरनैल सिंह, प्रेसीडेंट, इंडस्ट्रियल शेड वेलफेयर एसोसिएशन
कई सड़कें हो चुकी हैं खराब



चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कों की मरम्मत करवाने की आवश्यकता है। ज्यादातर सड़कों में गड्ढे हैं, कई सड़कें खराब हो चुकी हैं।
-अवि भसीन, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती
सुबह 9 बजे के बाद चाहिए पानी


पानी की समस्या काफी ज्यादा है। पानी नौ बजे के बाद चाहिए। जो सप्लाई आती है वह सुबह के समय है। हमारी इंडस्ट्री जब खुलती है तो सप्लाई बंद होती है। ऐसे में परेशानी ज्यादा होती है। -गुरशरण सिंह, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कों को ठीक करवाना आवश्यक है। इसकी वजह से एक्सीडेंट भी होते हैं। इसके साथ ही उद्यमियों का आने जाने वाला सामान भी डैमेज हो जाता है। -श्रीपाल, उद्यमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें