फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर

Sat, 31 May 2014 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रविवार से नई एक्साइज पॉलिसी के लागू होने के साथ ही ब्रांडेड शराब महंगी हो जाएगी। जबकि बियर सस्ते में मिलेगी। रविवार से बॉटल बियर सस्ती और ड्राट बियर महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन


नई एक्साइज पॉलिसी सिर्फ दस महीनों के लिए 1 जून से 31 मार्च, 2015 तक ही प्रभावी रहेगी। नई एक्साइज पॉलिसी के लागू हो जाने के बाद चंडीगढ़ और पंजाब में शराब के रेट लगभग बराबर हो जाएंगे, क्योंकि एक्साइज ड्यूटी और रिजर्व प्राइस में बढ़ोतरी हुई है।

नई पालिसी आने से चंडीगढ़ के मुकाबले पंचकूला में शराब सस्ती हो जाएगी, जिससे तस्करी बढ़ जाएंगी। जिन ठेकेदारों को शराब के ठेके इस बार नहीं लिए है वे शनिवार देर रात तक ठेके खाली करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


ऐसे में शनिवार को अंतिम दिन इन ठेकेदारों की ओर से अपना स्टाक खाली कराने के लिए लोगों को भारी छूट दी गई और यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

ध्यान रहे कि आईएमएफएल, ड्राट बीयर और इंपोर्टेड लिकर और वाइन पर एक्साइज ड्यूटी के 10 से 25.50 फीसदी बढ़ने से शराब के महंगे ब्रांड और महंगे हो जाएंगे। ब्रांडेड शराब की बोतलों पर 300 से 500 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही आईएमएमएल कैटेगरी की बोतल भी 50 से 150 रुपये तक महंगी हो जाएगी। सस्ती आईएमएफएल की कीमत को भी 17 प्रतिशत और बॉटल बियर की कीमत को 50 फीसदी तक कम किया गया है। तक कम किया जाएगा।

कम्युनिटी सेंटर और मैरिज हॉलों से ली जाएगी फीस
रविवार से नई एक्साइज पॉलिसी के लागू होने के बाद शहर के कम्युनिटी सेंटरों या मैरिज हॉल में शादी या कोई अन्य समारोह में शराब सर्व करने के लिए नगर निगम को 30 हजार रुपये की सालाना फीस जमा करवानी होगी। नगर निगम अब यह फीस कम्युनिटी सेंटर बुक कराने वाले लोगों से वसूलेगा जो कि शराब सर्व करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें