चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने वीरवार को जारी टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2023 में 201-250वां स्थान हासिल किया है। पिछली बार वर्ष-2022 में पीयू की रैंकिंग 197 थी। देश के संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को 48वां, आईआईटी हैदराबाद को 106वां, जामिया मिलिया इस्लामिया को 128वां, आईआईटी रोपड़ को 131वां, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली को 137वां, आईआईटी इंदौर को 142वां, थापर इंस्टीट्यूट को 145वां, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी को 155वां, जेएनयू को 201 से 250 पीयू के समान रैंक मिला है। द एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग रिसर्च, टीचिंग, साइटेशन, इंडस्ट्री इनकम इत्यादि कई मानकों के आधार पर दी जाती है।
विभिन्न श्रेणियों में स्कोर
श्रेणी वर्ष 2023 स्कोर वर्ष 2022 स्कोर
ओवरऑल - 35.5-38.1 34.9
साइटेशन - 60.0 52.6
इंडस्ट्री इनकम - 37.5 35.4
इंटरनेशनल आउटकम - 17.1 16.5
रिसर्च - 18.2 18.2
टीचिंग - 39.2 36.2
पिछले छह वर्षों में ये रही रैंकिंग
वर्ष - रैंकिंग
2018 - 114
2019 - 136
2020 - 149
2021 - 175
2022 - 197
2023 - 201-250