फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनीं पहलवान बबीता फोगाट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, लिखा दिल छूने वाला संदेश

Mon, 11 Jan 2021 05:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Babita Phogat - फोटो : @BabitaPhogat
विज्ञापन

पहलवान बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए बबीता ने प्यारा संदेश लिखा-हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए।

विज्ञापन


एक दिसंबर 2019 को पहलवान बबीता फोगाट की शादी भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ हुई थी। बबीता हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली हैं।

विवके अपनी शादी में महज 21 लोगों की बरात लेकर पहुंचे थे। वहीं बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया था। खास बात यह थी कि शादी बिना दहेज के संपन्न हुई थी। यहां तक की बैंड बाजा व डीजे का भी इंतजाम नहीं था। यह पूरी शादी प्लास्टिक रहित संपन्न हुई थी। बबीता की शादी में आठ फेरे हुए थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बबीता देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में जहां स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं वहीं विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। 

बबीता ने राजनीति में भी हाथ आजमाया, हालांकि यहां उन्हें सफलता नहीं मिली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी पिता महाबीर फोगाट की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की बहन हैं। इन दोनों के ऊपर बॉलीवुड में ‘दंगल’ फिल्म भी बन चुकी है।

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें