योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु और आर्य समाज के पुरोधा आचार्य बलदेव नहीं रहे। रोहतक पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार, आचार्य बलदेव को दयानन्द मठ में सैर करने के दौरान चोट लग गई थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
कई दिन से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी। आज सवेरे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।