फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन से पहले चेक होंगे आयुष्मान योजना कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर -6 सिसिल अस्पताल में अब योजना के पात्र लोगाें को आयुष्मान भारज योजना का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए अस्पताल अपने स्तर पर ऑपरेशन के लिए भर्ती होने वाली मरीजों की जांच पहले करेगा। कई बार बाद में लोगों की ओर से इसकी जानकारी दी जाती है। इस कारण उन्हें इसका लाभ मिलने में समस्या होती है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी की है। इसके लिए अस्पताल परिसर में स्पेशल काउंटर भी लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है। इसमें आकर भी लोग अपना ऑपरेशन से पहले रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।सेक्टर -6 सिविल अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मरीजों को योजना का लाभ मिलने के लिए नया काउंटर बनाया है। वहीं अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए दो काउंसलर भी लगाए गए हैं। अगर ऑपरेशन से पहले मरीजों की ओर से आयुष्मान भारत योजना कार्ड बने होने की जानकारी दी जाएगी तो उनका रजिस्ट्रेशन कर इलाज तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। इससे उन्हें होने वाले खर्च खुद नहीं वहन करना पड़ेगा। इससे इलाज उनका आसानी से हो जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस बारे में पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6 के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि मरीजों को बेहतरीन सुविधा के लिए यह काम शुरू किया गया है। वहीं इसके लिए आयुष्मान भारत योजना की चेकिंग के लिए सिविल अस्पताल सेक्टर -6 में केंद्र की टीम आई है। इलाज बेहतरीन तरीके से मरीजों को दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें