फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवसः ये खबर पढ़कर ही आज घर से निकलें

Sun, 26 Jan 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड सेक्टर-17 और पंजाब राज भवन में एट होम कार्यक्रम के दौरान कुछ जगहों पर ट्रैफिक संचालन बंद रहेगा जबकि कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड 16/17/22/23 राउंड अबाउट से उद्योग पथ पर गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप (सेक्टर-22) तक, सेक्टर-16/17 से जनमार्ग 16/17/22/23 राउंड अबाउट तक, सेक्टर-17 के लायन रेस्तरां से परेड ग्राउंड तक सुबह सात बजे से परेड खत्म होने तक सार्वजनिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा।

गणतंत्र दिवस की सुबह सात बजे से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम समाप्त होने तक सेक्टर-22ए मार्केट के इर्द गिर्द वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित होगी।

इस दौरान वीआईपी और वरिष्ठ अधिकारियों के वाहनों (जिनमें कार पार्किंग लेबल्स लगे हों) को 16/17/22/23 उद्योग पथ से प्रवेश की इजाजत होगी। इन वाहनों को सेक्टर-22ए की मार्केट के सामने पार्क करने की इजाजत होगी।
विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित दूसरे शहरों से सेक्टर-17 बस अड्डे पहुंचने वाली बसों के रूट को बिजवाड़ा चौक और पिकाडली चौक से हिमालय मार्ग से डायवर्ट कर दिया जाएगा। बसें, गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप से होते हुए सेक्टर-17 बस अड्डा में प्रवेश करेंगी।

वहीं 5/6/7/8 राउंड अबाउट से गोल्फ क्लब टी प्वाइंट और पंजाब राजभवन के पास टी प्वाइंट से आगे प्रशासक के सलाहकार निवास तक दो बजे से पंजाब राजभवन में कार्यक्रम समाप्त होने तक आम लोगों के लिए सड़कों पर आवागमन बंद रहेगा।

एट होम कार्यक्रम के दौरान गुलाबी लेबल वाले वाहनों को प्रशासक के सलाहकार निवास और पंजाब राजभवन के पास की पार्किंग एरिया में पार्क किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने वाले ग्रीन लेबल वाले वाहनों को सेक्टर-7/8 टर्न के होकर पहुंचने की सलाह दी गई है। इन वाहनों को प्रशासक के सलाहकार निवास के पास पार्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन


गोल्फ क्लब के सदस्यों को सलाह दी गई है कि क्लब पहुंचने के लिए दो बजे के बाद एसजीजीएस कालेज का रास्ता पकड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें