फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरी कर दौड़ा रहा था ऑटो, दस्तावेज न होने पर साढ़े 12 हजार का चालान, मालिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूरे दस्तावेज न होने पर चोर से पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया और उसका साढ़े 12 हजार रुपये का चालान भी कर दिया। वहीं, जिस व्यक्ति का ऑटो चोरी हुआ था वह चालान की इतनी भारी रकम भर पाने में असमर्थ है। उसका कहना है कि उसके पास ऑटो के सारे दस्तावेज और लाइसेंस भी है। चोर से हुए चालान की रकम वह क्यों भरे, उसका चालान माफ कर उसे ऑटो मिलना चाहिए। ऑटो अभी सेक्टर-26 ट्रैफिक पुलिस लाइन मेें खड़ा है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी 29 वर्षीय रमेश चंद्र ने डड्डूमाजरा गांव में रहता है। उसने बताया कि 25 जून की शाम को घर के बाहर ऑटो खड़ा किया था और सुबह पांच बजे देखा तो तक चोरी हो चुका था। काफी ढूंढने पर जब ऑटो नहीं मिला मलोया थाने में शिकायत दी। जब वह परिवहन एप पर ऑटो के बारे में सर्च कर रहा था तो पता चला कि 27/28 जून की रात 1 बजे सेक्टर- 29 के क्षेत्र में चालान हो गया है। चालान स्लिप के मुताबिक इसे बापूधाम कॉलोनी का रहने वाला अमित कुमार चला रहा था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ट्रैफिक लाइन सेक्टर- 26 पहुंचा और वहां ऑटो जब्त पाया। उसने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से इस ऑटो को किराया पर चला रहा है और यह मोहाली फेज-6 की एक महिला का है। अब ऑटो की मालकिन उसे जब्त ऑटो छुड़वाने को कह रही है जबकि ऑटो चालक के मुताबिक उसके पास इतनी रकम नहीं है। वह परिवार के साथ किराए पर रहता है। ऑटो वाले का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने ऑटो चोर की न तो तलाश की और न ही कोई कार्रवाई की। वहीं मलोया थाना पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक ईएफआईआर करवाए। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। चंडीगढ़ ऑटो यूनियन के प्रधान अनिल कुमार का कहना है कि ऑटो वाले इतने पढ़े-लिखे नहीं होते कि मोबाइल पर ईएफआईआर कर सकें। पुलिस को थाने में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


कोट
अगर यह साबित हो जाता है कि चालान से पहले ऑटो चोरी हो चुका था तो विभाग से मंजूरी लेकर जुर्माना माफ करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-हरजीत कौर, डीएसपी ट्रैफिक (एडमिन)

फोटो कैप्शन:
ऑटो चालक रमेश चंद्र पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग करता हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें