फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 की सुबह भाइयों को राखी नहीं बांध पाएंगी बहनें

Sun, 23 Aug 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन पांच दिन बाद यानी 29 अगस्त को है। पर, इस बार बहनों से राखी बंधवाने के लिए भाइयों को दोपहर बाद तक का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। रक्षाबंधन वाले दिन दोपहर 1:50 बजे भद्रा के चलते दोपहर तक राखी बंधवाने का मुहूर्त नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक भद्रा खत्म होने के बाद ही राखी बांधना श्रेयस्कर है। ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप पाठक ने बताया कि 28 अगस्त की रात 3:46 से भद्रा का मान शुरू हो जाएगा। शनिवार को उदया में पूर्णिमा का मान मिलने से उसी दिन रक्षाबंधन मनाना श्रेयस्कर रहेगा, लेकिन भद्रा दोपहर 1:50 बजे तक रहेगी। उसके बाद ही राखी बंधवाना श्रेयस्कर रहेगा।

पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि भद्रा के चलते सुबह राखी बांधना सही नहीं है। इसके बाद का सारा समय शुभ है। उधर, राखी नजदीक आते ही बाजारों में रक्षाबंधन की चहल-पहल दिखने लगी है। जहां बहनें अपने भैया-भाभी के लिए राखियां खरीद रही हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों के लिए उपहार खरीदने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को राशि के अनुसार बांधें राखी

मेष : लाल, गुलाबी और पीला रंग।
वृष : सफेद, नीला, रेशम और चमकीली।
मिथुन : हरा, नीला और गुलाबी रंग।
कर्क : सफेद, पीली, चमकीली और रेशम।
सिंह : लाल, गुलाबी और पीला रंग।
कन्या : सफेद, हरी और गुलाबी रंग।
तुला : सफेद, नीला और चमकीला रंग।
वृश्चिक : लाल, गुलाबी और पीला रंग।
धनु : पीला, लाल और गुलाबी रंग।
मकर : नीली, चमकीली और सफेद रंग।
कुंभ : सफेद और नीला रंग।
मीन : पीला और गुलाबी रंग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें