फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज से एलायंस फ्रांसेस में ऑगमेंटेड रियलिटी एग्जीबिशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित एलायंस फ्रांसेस में बुधवार को शहरवासियों के लिए माॅर्डन आर्ट्स और टेक्नोलॉजी को अपनाने वाला एक ऑगमेंटेड रियलिटी एग्जीबिशन का आयोजन होगा। शाम 6.30 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम फ्रांस के दूतावास के साथ साझेदारी में हो रहा है। यह एग्जीबिशन 21 नवंबर तक लगेगी।
विज्ञापन

एग्जीबिशन के क्यूरेटर ऑरेलीयां जेनी ने बताया कि इस एग्जीबिशन के माध्यम से शहरवासी ग्यारह विश्व स्तरीय कलाकारों के 11 पोस्टर देखेंगे। प्रत्येक पोस्टर द्विभाषी (फ्रेंच/अंग्रेजी) है और यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। अपने डिवाइस को पोस्टर के पास घुमाना होगा, जिसके बाद सारी जानकारी उनके मोबाइल पर आ जाएगी। ऑरेलीयां जेनी मैसन टेंगिबल पेरिस बेस्ड मैन्युफैक्चरर के फाउंडर और आर्टिस्ट डायरेक्टर हैं जिन्होंने 2015 में छवियों और ग्राफिक वस्तुओं को स्थापित किया। इस एग्जीबीशन का संचालन प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार, ग्राफिक और मोशन डिजाइनर ऑरेलीयां जेनी द्वारा किया गया है। वह 16 नवंबर तक चंडीगढ़ का दौरा करेंगे। बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे ऑरेलीयां के साथ कॉन्फ्रेंस ‘लेस्ट टॉक विद ऑरेलीयां जर्नी’ आयोजित की जाएगी, जबकि 16 से 21 नवंबर तक दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक वर्चुअल रियलिटी, ’पेरिस बिहाइंड द सीन्स’ के साथ एक निर्देशित यात्रा दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें