हरियाणा सरकार ने कुल 800 करोड़ रुपये दस वर्ष की अवधि के लिए हरियाणा सरकार स्टॉक (प्रतिभूतियां) की बिक्री अधिसूचित की है। वित्त विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के मुताबिक इस ऋण का उपयोग राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों की वित्त व्यवस्था के लिए किया जाएगा। सरकारी स्टॉक की नीलामी 29 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपने मुंबई कार्यालय, फोर्ट मुंबई में की जाएगी।
नीलामी के लिए बोली 29 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक कोर बैंकिंग साल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रानिक फार्मेट में देनी होगी।
प्रतिस्पर्धी बोलियां सुबह 10:30 बजे से 12 बजे के बीच और गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां सुबह 10:30 बजे से 11:30 के बीच जमा हो जानी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीलामी के परिणाम उसी दिन अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।