फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटका चौक पर मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित मटका चौक पर मंगलवार दोपहर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफिले को निहंग ने रोकने की कोशिश की। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने तुरंत निहंग को मुख्यमंत्री के काफिले तक जाने से रोक दिया। हालांकि इस मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला सेक्टर-8 मध्य मार्ग से सीएम हाउस की ओर जा रहा था। काफिला जब मटका चौक पहुंचा तो चौक पर मौजूद निहंग ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले ने निहंग को रोक लिया और रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें