फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू हॉस्टल में चोरी की कोशिश, छात्र ने संदिग्ध दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल-5 के कमरा नंबर 1/47 में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध युवक कमरे से 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक छात्र ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हॉस्टल वार्डन भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संदिग्ध ने ऊपर रखी कमरे की चाबी उठाकर दरवाजा खोला और अंदर दाखिल हुआ। वह रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी छात्र ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में लिखित शिकायत मिली है और जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध हॉस्टल में कैसे पहुंचा और कमरे में प्रवेश करने के पीछे उसका मकसद क्या था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें