कुराली। गुरुद्वारा हरगोबिंदगढ़ साहिब में एक युवक ने चढ़ावा चोरी करने की कोशिश की। प्रबंधकों ने उसे मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान स्वर्ण सिंह, सपिंदर सिंह और पाल सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह एक युवक माथा टेकने आया था। माथा टेकने के बाद उसने कलश का शीशा तोड़ दिया। युवक चढ़ावा निकालकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान प्रबंधकों की नजर उस पर पड़ गई। प्रबंधकों ने उसे तुरंत काबू कर लिया। उनके अनुसार, युवक नशे का आदी प्रतीत हो रहा था। सिटी पुलिस थाना के थाना प्रभारी हर्षमोहन गौतम ने बताया कि युवक की मादक पदार्थ जांच करवाई गई थी। इसका परिणाम सकारात्मक आया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।