फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, छह के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव जंडपुर में चल रहे एक ईंट के भट्ठे की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। भट्ठा मालिक के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। खरड़ सदर पुलिस ने भट्टा मालिक पुनीत सिंह की शिकायत पर जसबीर सिंह, जगतार सिंह, गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह और सुलतान सिंह, श्मशेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार, भट्ठा मालिक पुनीत सिंह ने बताया कि भट्ठे की जमीन उनके और गांव के नाम पर है। वह पिछले बीस साल से ईंट का भट्ठा चला रहे हैं। पिछली रात कुछ लोग भट्ठे पर आए और ईंटों के ढेरों को हटाकर नींव भरने की कोशिश करने लगे। भट्ठे के मुंशी ने तुरंत मालिक को फोन पर इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर सभी आरोपी भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें