चंडीगढ़। सेक्टर-26 सब्जी मंडी में उधारी के रुपये मांगने पर आढ़ती हरविंदर पर चाकू से हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर हरविंदर पर हमला करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान सूरज और शांति के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।