चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी में वाल्मीकि मंदिर के पास बाजार में एक युवक और उसके दोस्त पर चाकू से हमला करने के मामले में मलोया थाना पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि जिम में हुई बहस का बदला लेने के लिए तीन नाबालिगों ने हमला किया। घटना बीते 29 जुलाई की है। डड्डूमाजरा कॉलोनी के सुनील कुमार ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उनका कहना है कि हमलावर सेक्टर-25 कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने उनके बेटे और उसके दोस्तों पर चाकू से हमला किया। मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायलों को पीजीआई और सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।