फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर 4 के पास उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब एक युवक घर के पास गाय को चारा देने जा रहा था। युवक वहां खड़े दूसरे युवक से टकरा गया। इससे गुस्साए आरोपी अभिषेक ने पवन यादव (18) के पेट में चाकू घोंप दिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ टमाटर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पवन यादव ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर 4 का निवासी है। बीते वीरवार रात करीब 7:45 बजे वह घर के पास गाय को चारा देने जा रहा था। इस दौरान अभिषेक उर्फ टमाटर के पैरों से टकरा गया। इससे अभिषेक गाली गलौज करने लगा। दोनों में काफी देर तक बहस चलती रही। इसके बाद वह अपने घर की तरफ लौट आया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभिषेक थोड़ी देर बाद पवन के पास पहुंचा और उसके पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गया। हमले में पवन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर-शराबा के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल पवन को जीएमसीएच 32 पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 324 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें