फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र में जाट आरक्षण पर भाजपा सरकार पर होगा चौतरफा हमला

Mon, 14 Mar 2016 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र सत्तासीन भाजपा सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। डेढ़ साल के कार्यकाल में अभी तक के विधानसभा सत्र जिस कार्यकुशलता के साथ पार्टी ने पूरे किए, विपक्ष दमखम के साथ इसका मुकाबले करने के लिए तैयार है। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के बाद विपक्ष की कोशिश भाजपा को हताश करने की होगी। इस रणनीति से निपटने के लिए पार्टी ने विधायक दल की बैठक की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन


कांग्रेस और इनेलो विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। एसवाईएल, जाट आरक्षण, अब तक के नुकसान का मुआवजा, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था पर विपक्ष जवाब मांगेगा। इसके अलावा सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बजट की है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु इस सेशन में कैसा बजट पेश करेंगे, यह उनकी कार्यकुशलता पर निर्भर करेगा। एसवाईएल के मामले में पंजाब सरकार ने प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

पंजाब की ओर से एसवाईएल की जमीन वापस लौटाने की बात सामने आते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर काफी हद तक हल निकाल लिया है, लेकिन जाट आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन


प्रो. वीरेंद्र का आडियो सामने आने के बाद कुछ दिनों तक शांत रही कांग्रेस अब दोबारा आक्रामक हो गई है। अंदरूनी कलह को दरकिनार कर कांग्रेस इस बार भाजपा को घेरने के लिए तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने अपनी कोर टीम को भाजपा पर राजनीतिक हमले तेज करने के लिए आगे बढ़ा दिया है। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक करण सिंह दलाल और गीता भुक्कल सहित अन्य कांग्रेसी नेता पहले से अधिक सक्रिय हो गए हैं। उधर, इंडियन नेशनल लोकदल ने भी सरकार पर हमले तेज करने के लिए तैयारी कर ली है। इस बार सत्र में इनेलो के तेवर भी बदले हुए होंगे।
विज्ञापन


21 मार्च को पेश होगा बजट-
14 को शुरू होने जा रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण
15 और 16 को उस पर चर्चा होगी
17 को गैर सरकारी कार्य दिवस
18 को राज्यपाल के अभिभाषण पर वोट आफ थैंक्स
21 को बजट पेश होगा
22 को बजट पर चर्चा
25 को बजट पर चर्चा
28 को वित्त मंत्री का जवाब
29 को बिल पेश किए जाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें