फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद का हरियाणा सरकार पर हमला : बोले, बिजली कम पर बिल ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
आप सांसद का हरियाणा सरकार पर हमला : बोले, बिजली कम पर बिल ज्यादा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली की समस्या को लेकर आप के राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा सरकार एक तरफ तो जनता से हजारों रुपये का बिजली का बिल वसूल रही है, दूसरी तरफ विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड हजारों करोड़ का घाटा झेल रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा 24 घंटे फ्री बिजली देने के बावजूद भी 500 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. संदीप पाठक ने सीएजी (कैग) की रिपोर्ट के आधार पर कहा कि हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम को 2016-17 से 2020-21 तक 15,576.80 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ, क्योंकि थर्मल पावर प्लांट की सभी इकाइयां नहीं चल सकीं। इससे सरकार की नीयत का पता चलता है। एक तरफ तो हरियाणा की जनता पर हजारों में बिजली का बिल थोपा जाता है, नौ-नौ घंटे के बिजली कट लगते हैं। जनता का बिजली की कमी के कारण बुरा हाल है, लेकिन फिर भी हजारों करोड़ों का घाटा हो रहा है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। पाठक ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा की जनता भी फ्री और 24 घंटे बिजली चाहती है। हरियाणा में अब आम आदमी पार्टी एक नया और मजबूत विकल्प है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जाकर इनकी पोल खोलने का काम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें