फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात नौ बजे दीया-मोमबत्ती जलाएं, लेकिन टीवी फ्रिज बंद न करें: प्रशासक वीपी सिंह बदनौर

Sun, 05 Apr 2020 12:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शनिवार को यूटी सचिवालय के वॉर रूम में ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। प्रशासक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को रात 9 बजे सभी शहरवासी दीये, मोमबत्ती, मोबाइल की टॉर्च आदि जलाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान शहरवासी अपने अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण टीवी, फ्रिज, एसी आदि को बंद न करें ताकि लोड वेरिएशन को संभाला जा सके। उन्होंने शहरवासियों से घर में दीपक जलाते समय सुरक्षित रहने की भी अपील की।

प्रशासक ने स्वास्थ्य विभाग व डॉक्टरों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही कोरोना संक्रमित अन्य मरीज भी ठीक होकर घर लौट जाएंगे। उन्होंने लोगों को घरों में रहने और सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा। स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि शहर के सभी अस्पतालों में पीपीई, मास्क और दवाइयों की कोई कमी नहीं है। डॉक्टरों की हर संभव मदद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्फ्यू का सख्ती से हो रहा पालन : परिदा

एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि शहर में कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो रहा है। प्रशासन का ध्यान मुख्य तौर पर वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ और ओल्ड एज होम पर है। वहां हर तरह की सहायता पहुंचाई जा रही है। वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि किसी भी कर्मचारी की तनख्वाह न रुके, इसके लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। लेबर डिपार्टमेंट शहर के इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व अन्य के संपर्क में है, ताकि किसी भी कर्मचारी को समस्या न आए।

ड्रोन से हुई सामाजिक दूरी की निगरानी
चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। कर्फ्यू तोड़कर बाहर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में सीटीयू की बसों और सेक्टरों की अन्य दुकानों की ड्रोन से निगरानी की गई। यह भी देखा गया कि दुकानों और सीटीयू की बसों के बाहर लगी भीड़ सामाजिक दूरी का पालन कर रही है या नहीं। जहां भी नियम टूटते दिखे, वहां पर तुरंत टीम भेजकर लोगों को अलग-अलग होने के निर्देश जारी किए गए।

खाने की कोई कमी नहीं : डीसी
डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि प्रशासक के आह्वान पर शहरवासियों ने एक करोड़ 4 लाख 66 हजार 574 रुपये दान किए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पैक्ड फूड पहुंचाए जा रहे हैं। खाने की कोई कमी नहीं है। शनिवार को भी 52 हजार से ज्यादा पैक्ड फूड जरूरतमंदों के बीच बांटे गए हैं।

नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि कोरोना वायरस से मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए पीजीआई के साथ गठजोड़ किया गया है। शव को रेडक्रॉस की गाड़ी क्रिमिएशन ग्राउंड तक लेकर आएगी, यहां दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा, स्वास्थ्य एवं गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा, डीजीपी संजय बेनीवाल, नगर निगम के कमिश्नर केके यादव, डीसी मनदीप सिंह बराड़ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें