फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विधानसभा अध्यक्ष ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को सेक्टर-6 स्थित एचएसवीपी के फील्ड हॉस्टल में जनता दरबार लगाते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। लोग विभिन्न विभागों से जुड़ीं शिकायतें लेकर जनता दरबार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिकायतों की सुनवाई के बाद समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी अपने निजी स्वार्थ के चलते या अनावश्यक रूप से फाइल को रोकता है तो ऐसे मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए धरातल पर जनहित में कार्य किया जा रहे हैं। जनता दरबार में सेक्टर-10 स्थित पार्क के कुछ हिस्से में अवैध कब्जे का मामला रखा गया। इस मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी को कब्जा मुक्त करवाने के निर्देश दिए। कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के दो अलग-अलग मामले रखे गए। इन मामलों की सुनवाई करते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए इसका जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कहा। जनता दरबार में कई अन्य मामलों की सुनवाई भी ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा की गई जिनका उन्होंने तत्परता से समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें