फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के अक्षित राणा ने शतक और युवराज चौधरी ने जड़ी हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कूच बिहार ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ 20 रनाें पर 6 विकेट के नुकसान पर झूज रही चंडीगढ़ की टीम के लिए अक्षित राणा और राजअंगद बावा के बीच 237 रनाें की शानदार साझेदारी ने संकटमोचक का काम किया। ट्रॉफी का मुकाबला कोलकाता में ख्ेाला जा रहा है। इसके बाद ख्ेालने उतरी मणिपुर की टीम को चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने मणिपुर को मात्र 67 रनों पर ढ़ेर कर मैच को तकरीबन अपनी मुठ्ठी में कर लिया। दो दिनों तक पूरी तरह से बारिश से प्रभावित मैच में रविवार को मणिपुर ने टॉस जीता और चंडीगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, जब शीर्षक्रम के बल्लेबाज अनिरुद्ध टंडन (4), अर्जुन आजाद (2), चिरागवीर ढींढसा (0), कप्तान सूर्य नारायण यादव (6), प्रथम सिंह (0) और युवराज चौधरी (0) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद 6 विकेट के नुकसान पर 20 रनों पर क्रीज पर आए अक्षित राणा और राज अंगद बावा ने धैर्य से काम लेते हुए पारी को संभालने का काम शुरू किया और आखिर तक 7वें विकेट के लिए 237 रनों की मजबूत साझेदारी पूरी की। शतक जड़कर राणा मैदान में डटे रहे और 140 के स्कोर पर ऋषि की बॉल पर 61वें ओवर पर आउट हुए। राणा ने अपनी पारी में 18 चौके और 4 छक्के मारे। इसी बीच राज अंगद बावा भी 86 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अमित शुक्ला ने 9 रनों का योगदान दिया और टीम का स्कोर 273 तक पहुंचाया। गेंदबाजी में विपक्षी टीम से ऋषि ने 66 रन देकर चंडीगढ़ के 7 विकेट चटकाए। जबकि मोहम्मद मुश्ताक ने 3 विकेट चटकाए।
21 ओवर में 67 रनों पर ढ़ेर हुई मणिपुर की टीम
मणिपुर की पहली पारी की शुरुआत निराशाजनक रही, जब पूरी टीम मात्र 21 ओवर में 67 रनों पर ही ढ़ेर हो गई। ऐंडी रोशन ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ के युवराज चौधरी की हैट्रिक रही, जोकि उन्होंनें पारी के आखिरी ओवर में ली। अमित शुक्ला ने भी पारी में 3 विकेट चटकाए। इसके बाद शुरू हुई दूसरी पारी में मणिपुर के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया, जब टीम को बिना खाता खोले 3 बल्लेबाज आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक मणिपुर 7 रनों पर 4 विकेट खो चुका है। चंडीगढ़ की ओर से अमित शुक्ला ने 2 रन देकर 2 विकेट और युवराज चौधरी ने 1 विकेट झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें