चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में कई प्रधानाचार्य, प्रमुख और शिक्षकों का तबादला पिछले दस साल से नहीं हुआ है। इस पर शिक्षा सचिव ने ऐसे सभी शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों की सूची मांगी है। पहले यह निर्देश स्कूल शिक्षा निदेशक को 30 अगस्त को जारी किए गए थे और अब शिक्षा सचिव की ओर से 16 तारीख को एक हफ्ते के अंदर सूची उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। शहर में शिक्षकों के तबादले का मुद्दा लंबे समय से उठता आ रहा है। शिक्षा विभाग के बार-बार कहने के बावजूद अब तक तबादले के लिए नीति लागू नहीं की गई है।